Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोहरे की चादर में लिपटा रहा दारू प्रखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोहरे की चादर में लिपटा रहा दारू प्रखंड
विज्ञापन
  • घरों में दुबके रहे लोग, पूरे दिन चली शीतलहर 
  • पशुपालकों से अपील : अपने पशुओं का ठंड में ख्याल रखें

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड में साल की प्रथम दिन से मौसम ने ऐसी करवट बदली की ठंड में हुए अचानक इजाफे से लोगों की मुश्किलें बढ़ती साफ नजर आयी। बुधवार को पूरा दिन दारू प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा। अचानक बढ़ी ठंड से जहां लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं कई लोग घरों से बाहर जाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे। दारू प्रखंड क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक काफी संभल कर रहने की जरूरत है। 

सुबह से छाये घने कोहरे ने जहां लोगों के जन-जीवन को प्रभावित किया, वहीं यातायात के पहियों को भी जकड़ लिया। घना कोहरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम थी कि महज 50 मीटर की दूरी तक देख पाना लोगों तथा वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया था। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोहरे के कारण हालात ओर भी बुरे थे। पूरा दिन क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति में अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।

 लोगों ने इस कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए आग का सहारा लिया। कई लोग तो घरों में भी दुबके रहे। बाजारों में भी आम दिनों के मुकाबले लोगों और ग्राहकों की संख्या कम रही। जहां सुबह देरी से दुकानदारों ने कोहरे के कारण अपनी दुकानें खोली, वहीं ग्राहक न होने के कारण तथा ठंड अधिक होने के कारण दुकानदार अपने निर्धारित समय से पहले ही दुकानें बंद करके घरों की ओर रवाना हो गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 132,639