Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सशक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी महिलाएं : शालिनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सशक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी महिलाएं : शालिनी
विज्ञापन
  • तैलिक साहू समाज की अध्यक्ष अनिता सचिव सरिता बनी 
  • समाज का मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। तैलिक साहू समाज के तत्वावधान में नववर्ष एवम मकरसंक्रांति को लेकर मिलन समारोह का आयोजन साहू धर्मशाला किया गया। इस अवसर पर महिला कमिटी का भी गठन किया गया। जिसमें नई कमिटी की अध्यक्ष अनिता गुप्ता, उपाध्यक्ष नीलू आर्य, माह सचिव सरिता गुप्ता, नीतू गुप्ता, महासचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष बबिता देवी, रूपा साहू, मीडिया प्रभारी निधि गुप्ता चुनी गई। इधर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सपथ दिलाई गई। 

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जीप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत राज, डॉ संदेश गुप्ता, डॉ विशाल कुमार, डॉ रचना गुप्ता, समाज के अध्यक्ष भीम साहू, नगर अध्यक्ष मनोज साव उपस्थित थे। बतौर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं सशक्त समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। और समाज में युवा संगठन, बालिका संगठन तथा बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ कला संस्कृति के क्षेत्र में एक बेहतर कड़ी का कार्य करेगी। उन्होंने नई कमिटी को नए उत्साह के साथ समाजिक ताना-बाना का सशक्त माध्यम बनेगी। 

मिलन समारोह में समाज के लोगों के बीच म्यूजकल चेयर, नृत्य प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों में निशांत कुमार, रंजीत कुमार साहू, सुहानी गुप्ता, काशी कुमारी, हर्ष गुप्ता, सेजल रानी, अंशु गुप्ता, अनुप्रिया आरवी, सानवी आर्य, काजल गुप्ता, बबिता देवी, काशवी कुमारी, रेखा गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीट्टू कुमार उर्फ निरंजन गुप्ता, सारिका देवी ने किया। मौके पर भीम प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, चुरामन साहू, दीपक गुप्ता, अर्जुन साव, साहू रंजन गुप्ता, किशन साहू, नीरज कुमार, राजेन्द्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 118,948