Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोकल ट्रेन के लिए यात्रियों से एक्‍सप्रेस का किराया वसूल रहा रेलवे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोकल ट्रेन के लिए यात्रियों से एक्‍सप्रेस का किराया वसूल रहा रेलवे
विज्ञापन
  • केंद्रीय राज्‍यमंत्री से मिलकर रेल यात्री संघ के सदस्‍यों ने दी जानकारी

टीम एबीएन, गोमिया/ रांची। लोकल ट्रेन में यात्रियों से एक्‍सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। उक्‍त बातें धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने केंद्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से कही। उन्‍होंने कोडरमा में मंत्री से मुलाकात की। उनसे रेल प्रबंधन पर यात्रियों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। मामले पर कार्रवाई करने की मांग की।

अध्‍यक्ष ने कहा कि आसनसोल- गया- आसनसोल और आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमु ट्रेनें हैं। दोनों लोकल ट्रेन हैं, किंतु इनके लिए एक्सप्रेस ट्रेन का किराया रेलवे द्वारा लिया जाता है।

मंत्री को यह भी बताया कि 0356 बरकाकाना-गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में गोमिया से आसनसोल जाने का किराया 75 रुपये वसूला जाता है। इसी ट्रेन में आसनसोल से गोमिया का किराया 65 रुपये लिया जाता है।

महमूद ने बताया कि पिछले 2 साल से धनबाद-रांची इंटरसिटी बंद है। हटिया-पटना में जुड़ने वाली बरकाकाना स्लीपर कोच को भी जोड़ना बंद कर दिया गया है।

रेल यात्री संघ के सदस्‍यों ने केद्रीय मंत्रीअन्नपूर्णा देवी से रेलवे की उपेक्षा और आर्थिक शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि मामले को लेकर मैं रेल राज्यमंत्री से बात करूंगी। उचित कार्रवाई कराने की कोशिश करूंगी।

मौके यात्री संघ के अध्यक्ष इफ्तिखार महमूद, महासचिव अरुण कुमार यादव, सचिव प्रकाश रजक, उपाध्यक्ष नरेश यादव, मौजी लाल महतो, देवानंद प्रजापति, बीरालाल किस्कु, अनवर रफी, प्रवीण कुमार यादव, कयूम अंसारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,460