- हजारीबाग नेशनल पार्क इको सेंसेटिव जोन के दायरे कम कराने की मांग
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड अंतर्गत इटखोरी मोड़ पाण्डेय होटल एनएच 33 के समीप स्थित गणपति लाइन होटल में जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता एवं पदमा प्रमुख बिना देवी की अगवाई में एक कमेटी बनाकर हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया, तथा उनसे आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का हल करने की कोशिश करें।
ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि किस तरह सन 1955 से सन 2019 ईस्वी तक भारत सरकार की वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा इको सेंसिटिव जोन के दायरे में वृद्धि की गई की गई है, जहां सन 1955 ईस्वी में हजारीबाग नेशनल पार्क की 184 वर्ग किलोमीटर वन भूमि को हजारीबाग नेशनल पार्क के लिए घोषित किया गया था। वहीं सन 2019 ईस्वी की भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार 10 प्रखंडों के 218 गांव तथा तथा 573. 86वर्ग किलोमीटर वन भूमि को इको सेंसेटिव जोन के अंदर शामिल किया है।
सांसद जयंत सिन्हा से आग्रह किया गया कि अगर इको सेंसेटिव जोन की दायरा कम नहीं हुई तो इसी क्षेत्र के लोगों की रोजी-रोटी छिन जायेगी। भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता नारायण यादव, अजय मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, परमेश्वर पांडे, सूरजपुरा पंचायत के मुखिया सीताराम मेहता, बिहारी पंचायत के मुखिया चंचला कुमारी, पिंडार कोन पंचायत के मुखिया सविता देवी सहित अन्य ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।