Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिला परिषद चौक के प्राचीन मंदिर बनवाले को लेकर धरना आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिला परिषद चौक के प्राचीन मंदिर बनवाले को लेकर धरना आज
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला परिषद चौक स्थित प्राचीन राम मंदिर को निर्माणाधीन नगर निगम के भवन के संवेदक के द्वारा कार्य करने के दौरान गिरा दिया गया है। संवेदक के द्वारा कार्य के आरंभ से पूर्व में वचन दिया गया था कि उनके द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण करा दिया जायेगा, परंतु कुछ समय व्यतीत होने के पश्चात उनके द्वारा आना कानी किया जा रहा है। 

मंदिर के भक्तगण एवं पुजारी मंदिर का निर्माण चाहते हैं। संवेदक के द्वारा मंदिर बनाए जाने का कार्य शुरू कराए जाने को लेकर श्री श्री 108 ब्रह्म स्थान मंदिर समिति की ओर से आज 4 जनवरी 2023 को मंदिर परिसर के सामने शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष रामसेवक मेहता ने कहा कि मंदिर निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर धरना दूसरे चरण में भी जारी रहेगी।

 धरने को लेकर उपायुक्त से अनुमति लेने के दौरान समिति के अध्यक्ष रामसेवक मेहता, संरक्षक बद्री गोस्वामी, हर्ष अजमेरा, दामोदर मेहता, त्रिवेणी राणा, जयशंकर मेहता सहित कई लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,447