Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में छक्का मारने वालों को मिलेगा चांदी का सिक्का : दशरथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में छक्का मारने वालों को मिलेगा चांदी का सिक्का : दशरथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उप मुखिया अमर कुमार राणा व पत्रकार पिंटू कुशवाहा के अलावा अन्य खेल प्रेमियों के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया है। जिसमें प्रखंड के 16 पंचायतों के खिलाड़ी भाग लिये हैं। सभी मैच नॉक आॅट के आधार पर खेली जा रही है। भाग लेने वालों में बादम, सिरमा, बड़कागांव मध्य, बड़कागांव पश्चिमी, चेपाकला, नापोकला की टीम दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई हैं।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए विकास सेवा समिति व ज्ञानोदय स्कूल के अध्यक्ष सह समाजसेवी दशरथ कुमार महतो एवं उनके पुत्र रामरूद्र के द्वारा फाइनल मैच में छक्का मारने वाले खिलाड़ियों को प्रति छक्का एक चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर दशरथ कुमार महतो ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है सिर्फ एक निश्चित प्लेटफार्म की जरूरत है। खेल से मानसिक और शारीरिक शुद्धता के साथ आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,729