Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गैरमजरूआ जमीन के भुगतान कराने को लेकर सांसद से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गैरमजरूआ जमीन के भुगतान कराने को लेकर सांसद से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
  • बहुत जल्द कंपनी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता : जयंत सिन्हा

टीम एबीएन, बड़कागांव। भाजपा प्रखंड प्रतिनिधिमंडल द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी में गैरमजरूआ जमीन का एनटीपीसी कंपनी के द्वारा भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को पुर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। ज्ञात हो कि अन्य जगहों पर एनटीपीसी के द्वारा गैरमजुरूवा जमीन का भुगतान किया गया है परंतु बड़कागांव और केरेडारी में भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। 

मामले को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एनटीपीसी, थ्रिवेणी सैनिक, प्रशासन, जनप्रतिनिधि के बीच  गैरमजरूआ जमीन का रैयती के अनुकूल भुगतान, स्थानीय रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता की जायेगी। मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, अवध किशोर यादव, मुलचंद साव उपस्थित थे।

विज्ञापन