टीम एबीएन, बरही। अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही विधानसभा ने पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही विधानसभा के सदस्यों ने बंधु तिर्की को नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही बुके देकर संयुक्त रूप से स्वागत किया।
मौके पर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही के अध्यक्ष मो क्यूम, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस रुस्तम अली, मीडिया प्रभारी मो तौकीर रजा, संरक्षक पप्पू खान, मो जावेद हुसैन, मो नईम, मो कलीम, मो समीम आदि उपस्थित रहे।