- झूठे वायदा कर दिग्भ्रमित कर रही है राज्य सरकार : जयंत सिन्हा
टीम एबीएन, बरही। प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के चतरो में नए वर्ष के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरही पूर्वी व पश्चिमी मंडल के सौजन्य से कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन मंडल अध्यक्ष अमित साहू ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद जयंत सिन्हा को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार पर तंज कसते हुए सोरेन सरकार के जनसेवा के तीन वर्ष कार्यकाल जनसेवा के तीन वर्ष सिर्फ में मात्र झूठ, लूट व कूटनीति बताया। कहा कि झारखंड सरकार लोगों के साथ झूठे वायदा कर दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। इस सरकार में एक आईएएस पूजा सिंघल के घर से करोड़ो रुपए बरामद होते है, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की मंशा क्या है? सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा ने कहा कि शक्ति केंद्र की तैयारी पूरे लोकसभा क्षेत्र में चल रहा है। जिसमे प्रखण्ड को दो मंडल में बाटकर दस दस शक्ति केंद्र बनाया गया है। जहां सभी बूथों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी है।
उन्होंने पार्टी की जीत व हार के लिए कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को विस्तार से बताया। आज के बैठक का उद्देश्य पार्टी की मजबूती को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टुन्नू गोप, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मंडल अध्यक्ष अमित साहू, बंधन यादव, सांसद प्रतिनिधि डोमन पाण्डेय, मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, दुलमहा मुखिया नारायण यादव, भंडारों मुखिया प्रतिनिधि सकलदेव यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।