Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पदमा के जिप सदस्य और प्रमुख ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पदमा के जिप सदस्य और प्रमुख ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
  • हजारीबाग नेशनल पार्क इको सेंसेटिव जोन के दायरे कम कराने की मांग 

टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। प्रखंड के इटखोरी मोड़ पांडेय होटल के समीप स्थित गणपति लाइन होटल में जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता एवं पदमा प्रमुख बीना देवी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया।  उनसे आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का हल करने की कोशिश करें। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि किस तरह सन 1955 से सन 2019 ईस्वी तक भारत सरकार की वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के  द्वारा  इको सेंसिटिव जोन के दायरे में वृद्धि की गई की गई है। जहां सन 1955 ईस्वी में हजारीबाग नेशनल पार्क की 184 वर्ग किलोमीटर वन भूमि को हजारीबाग नेशनल पार्क के लिए घोषित किया गया था, वहीं सन 2019 ईस्वी की भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार 10 प्रखंडों के  218 गांव तथा तथा 573. 86 वर्ग किलोमीटर वन भूमि को इको सेंसेटिव जोन के अंदर शामिल किया है। सांसद जयंत सिन्हा से आग्रह किया गया कि अगर इको सेंसेटिव जोन की दायरा कम नहीं हुई तो इसी क्षेत्र के लोगों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता नारायण यादव, अजय मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, परमेश्वर पांडे, सूरजपुरा पंचायत के मुखिया  सीताराम मेहता, बिहारी पंचायत के मुखिया चंचला कुमारी, पिंडार कोन पंचायत के मुखिया सविता देवी, सहित अन्य ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,030