Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : झारखंड की सीमा में घुसकर बोलेरो चुराते थे यूपी के बदमाश, तीन गिरफ्तार

गढ़वा : झारखंड की सीमा में घुसकर बोलेरो चुराते थे यूपी के बदमाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कांडी। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के उद्भेदन में सफलता पायी है। कांडी क्षेत्र से पिछले महीने हुई दो बोलेरो की चोरी मामले में पुलिस ने तीन चोरों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि गत छह एवं सात सितंबर की रात्रि में कांडी थाना क्षेत्र के सड़की निवासी राजू मिश्रा की बोलेरो चोरी हो गयी थी। साथ ही हरिहरपुर ओपी के डगर गांव निवासी रतेला बाड़ा ने भी बोलेरो चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो बोलेरो की चोरी कर ली थी। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर मझिआंव व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में गुप्तचर व तकनीकी शाखा की मदद से छापामारी के उपरांत इस कांड में चोरी के आरोपी पश्चिम यूपी के जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखा निवासी जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ जीतू, आजमगढ़ जिला अंतर्गत सोहौली थाना क्षेत्र के बरदाह निवासी गुड्डू उर्फ गंगाधर तथा सरायमीर थाना क्षेत्र के लेदुवावर निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरों के पास से तीन मोबाइल, कांड में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 44-1432 है। गाड़ी के डिक्की से एक अन्य नंबर प्लेट बरामद किया गया है। जिस पर एमएच 02 एएल 7-993 लिखा हुआ है। साथ ही कबाड़ी दुकान से चोरी हुए बोलेरो का पार्ट पुर्जे, सफेद रंग का बोलेरो का गेट, फ्रंट ग्रील, ब्रेक सवोर्मास्टर, सिलेंडर, बोलेरो का एयर क्लीनर, पाइप लगा हुआ रेडिएटर बरामद किया गया है। सभी अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति बयान में कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। जो कि अलग-अलग जगहों पर जाकर चार पहिया एवं अन्य गाड़ी चोरी करता है। ये लोग चोरी किए वाहनों को सस्ते दाम में बेच देते हैं। ये पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। गुड्डू उर्फ गंगाधर पिपरी थाना जिला सोनभद्र से बोलेरो चोरी में ही जेल जा चुका है। जबकि आरोपी जितेंद्र के ऊपर भी उत्तरप्रदेश के शाहगंज थाना में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। छापामारी दल में भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मझिआंव पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा, कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई रोहित राज सिंह, एसआई अभय कुमार, हवलदार गाजो सिंह, संजय कुमार विश्वकर्मा, रामसूरत राम, भरत कुमार, मनोज कुमार, रविन्द्र राम सहित अन्य जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,364