Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : पूर्व सीओ रामनरेश सोनी के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : पूर्व सीओ रामनरेश सोनी के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी एवं पूर्व मेदिनीनगर अंचलाधिकारी रहे रामनरेश सोनी के असामयिक निधन हो जाने के पश्चात सोमवार को पलामू समाहरणालय परिसर में शोक सभा की गई, जिसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ एवं जिला प्रशासन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। 

उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों ने रामनरेश सोनी के असमय निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की गयी। ज्ञात हो कि मेदिनीनगर के पूर्व सीओ रहे रामनरेश सोनी का देहांत आज अहले सुबह जमशेदपुर के टीएमएच में हार्ट अटैक के कारण हो गया था। वर्तमान में वे डुमरिया के सीओ थे  साथ ही उन्हें मूसाबनी सीओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,713