टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची।
झारखंड प्रान्त के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र के अटका श्रोत्रिय बहुल सामाजिक गांव में अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ की एक दिवसीय सभा दिनांक 08 जनवरी 23 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गयी है जिसमें देशभर के श्रोत्रिय ब्राह्मण सादर आमंत्रित किये गये हैं।
महासंघ के द्वारा तमाम श्रोत्रिय ब्राह्मणों से विनम्र अपील की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफ़ल व सार्थक बनायें। इस श्रोत्रिय सभा में श्रोत्रिय के सर्वांगीण विकास हेतु कई प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। दृढ़संकल्प के साथ नीति निर्धारण करने की योजना बनायी जायेगी। अत: महासंघ के सभी केंद्रों /समितियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गयी है।