Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सम्मेद शिखर : झारखंड की सड़कों पर उतरेगा जैन समाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सम्मेद शिखर : झारखंड की सड़कों पर उतरेगा जैन समाज
विज्ञापन
  • जल्द ही मौन जुलूस निकालने की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध पूरे देश में हो रहा है। देश के कई शहरों में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अब झारखंड के गिरिडीह जिले में भी जैन समाज सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहा है।

दरअसल, 4- 5 दिनों में सम्मेद शिखर पारसनाथ को पर्यटन स्थल बनाने के प्रस्ताव के विरोध में जैन समाज के लोग जिले में मौन जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जैन समाज के लोगों ने राज्य में बैठक और अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग सौंपी है। वहीं, प्रशासनिक तौर पर समाज के लोग मुख्यमंत्री सहित कई बड़े अधिकारियों से मिलकर इस मामले का हल निकालना चाहते थे, लेकिन अब उनकी रणनीति बदल रही है। अब वे सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

जैन समाज जिले के सचिव लोकेश सेह्वी ने बताया कि जल्द ही मौन जुलूस निकालकर विरोध जताया जायेगा। सम्मेद शिखर जी तीर्थ स्थल ही बना रहे इसको लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,301