Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र सपही से सटे बिहार झारखंड बॉर्डर से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत टोपा पहाड़ी में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी।

 बताया जाता है कि टोपा पहाड़ी स्थानीय निवासी सुरेंद्र भुल्ला पिता उमर भुल्ला ने बीती रात अपनी पत्नी आरती देवी को डंडे से बेरहमी से पीटा। मौके पर ही उसकी धर्मपत्नी की मौत हो गयी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,703