टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत सिमराढाव गांव के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय आदिवासी महिला पुरुषों के बीच पंचायत की मुखिया कुमारी मधु ने अपने निजी खर्च से कंबल का वितरण किया। बढ़ती ठंड से बचाव को लेकर लोगों से गर्म कपड़े पहनने का आग्रह किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद, वार्ड सदस्य सुरेश मुर्मू समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।