Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : वॉटर फॉल को देखने बरदपिछरवा पहुंचे लोग, मनाया नव वर्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : वॉटर फॉल को देखने बरदपिछरवा पहुंचे लोग, मनाया नव वर्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। नव वर्ष के पहले दिन रविवार और सोमवार को चरही कोयलांचल व चुरचू प्रखंड में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नये वर्ष का स्वागत किया। पूजा-पाठ से दिन की शुरुआत की। लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां देते रहे। लोगों ने दिन भर जश्न मनाया। कहीं पर डीजे की धुन पर तो कहीं गुनगुनाते हुए नजर आये। 

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर डीजे के धुन पर युवा नागपुरी गीतों पर डांस करते दिखे। नये वर्ष में लोगों ने पिकनिक मनाने के लिए चरही के विख्यात पिकनिक स्पॉट वाटर फॉल बरदपिछरवा के मनोरम दृश्य को देखने के लिए लोगों कि भीड़भाड़ लगी रही। दूरदराज से पिकनिक मनाने आए लोगों ने वाटर फॉल बरदपिछरवा के सुंदर नजारे को अपने -अपने कैमरों में कैद किया।

वही कोयलांचल के बोकारो नदी पर भी पिकनिक मानते दिखे लोग। प्रखंड के लारा नदी और बेला के चडरी चट्टानी स्थल पर भी पिकनिक मानने के लिए लोग पहुंचे। सुबह से लेकर महिला, पुरुष, युवा और बच्चे दिन भर पिकनिक का लुत्फ उठाते रहे। तरह-तरह के बनाये गये व्यंजन, मुर्गा और खस्सी मीट का आनंद लिया। दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों पिकनिक का आनंद उठाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,339