Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जल्द होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरली का उद्घाटन : सिविल सर्जन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जल्द होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरली का उद्घाटन : सिविल सर्जन
विज्ञापन
  • 2014 से बनकर तैयार है भवन 
  • झाड़ियों को साफ करने का मिला निर्देश 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के हरली में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन इस वर्ष के फरवरी महीने तक विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह  ने अस्पताल के लिए निर्मित भवन की निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कही। सिविल सर्जन ने बताया कि यह भवन वर्ष 2014 में ही बनकर तैयार  हो गया था पर इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति  सरकार से नही मिल पाने के कारण इस केंद्र को शुरू नही किया जा सका। 

सरकार के द्वारा हजारीबाग जिले में छह प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्वीकृति मिली है जिसमे हरली का केंद्र भी शामिल है। जनवरी महीने में कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी जायेगी। साथ ही कुछ कर्मियों को आउटसोर्सिंग के जरिये नियुक्त किया जाएगा। इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने की मांग दारू प्रखंड की जनता और जनप्रतिनिधि कई बार कर चुके है। 

सिविल सर्जन ने पंचायत की मुखिया फरजाना खातून के पति मोहम्मद फारुखउद्दीन को भवन परिसर के अंदर झाड़ियों की सफाई करने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि भवन के अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी स्थिति कैसी है। यहां आवश्यतानुसार भवन की मरम्मती कर उसे दुरुस्त किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएस शताब्दी मजूमदार, बीडीओ सुशील कुमार रॉय, डॉक्टर कपिलमुनि, स्वाति वर्मा, मोहम्मद फारुखउद्दीन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,285