Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग के 9 थाना प्रभारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

हजारीबाग के 9 थाना प्रभारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
विज्ञापन
हजारीबाग। हजारीबाग के 9 थाना प्रभारी को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में एसपी के आदेश पर लेटर जारी कर दिया गया है। चौपारण थाना प्रभारी विनोद तिर्की को पुलिस केंद्र हजारीबाग भेजा गया है। स्वप्न कुमार महतो पुलिस केंद्र हजारीबाग को चौपारण का नया थानेदार बनाया गया है। सदर थाना के गौतम कुमार को बड़कागांव का थाना प्रभारी बनाया गया है। उरीमारी ओपी प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति को पुलिस केंद्र हजारीबाग भेजा गया। पुलिस केंद्र हजारीबाग में पदस्थापित अरविंद कुमार सिंह को लोहसिंघना थाना प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी लोहसिंघना निशी कुमारी को पुलिस केंद्र हजारीबाग भेजा गया है।बड़कागांव थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह को पुलिस केंद्र हजारीबाग भेजा गया है। कोर्रा थाना में पदस्थापित शशि भूषण कुमार को उरीमारी ओपी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केंद्र हजारीबाग में पदस्थापित उत्तम कुमार तिवारी को थाना प्रभारी कोर्रा बनाया गया है। सभी को तुरंत नव पदस्‍थापित जगह पर ड्यूटी ज्‍वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,024