टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के ग्राम तितिरचांच के समीप एक कार के पेड़ में टकरा जाने से कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार कार (जेएच 12 एन 5501) पर सवार पांचों लोग तिलैया डैम से पिकनिक मनाकर वापस अपने घर उरवां जा रहे थे, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई, जिससे पांच लोग घायल हो गये।
घायलों की पहचान 38 वर्षीय सुखदेव राणा पिता रोहन राणा, सुजीत राणा, 15 वर्षीय विष्णु राणा पिता सुरेश राणा, 20 वर्षीय पप्पू राणा पिता शम्भू राणा, सभी उरवां चंदवारा निवासी, 25 वर्षीय सचिन राणा पिता मनोज राणा कन्हाचारी राजपुर चतरा निवासी के रूप में की गई। घटना की सूचना चंदवारा थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों सदर पहुंचाया, जहां सुखदेव राणा की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं एक अन्य युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।