Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने पेश की मानवता की मिसाल, लोग गदगद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने पेश की मानवता की मिसाल, लोग गदगद
विज्ञापन
  • सपरिवार पहुंचे क्षेत्र के एक गांव में और गांव के सैकड़ों बच्चों के बीच बांटा कॉपी, पेंसिल और खाने का पैकेट

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा सपरिवार पहुंचे क्षेत्र के एक गांव में और गांव के सैकड़ों बच्चों के बीच बांटा कॉपी, पेंसिल और खाने का पैकेट। इससे पहले गांव के बच्चों को कई जानकारियां दी।पढ़ाई से सम्बंधित बच्चों से बातें की। वहीं कुछ बच्चों के परिजन भी थे। 

डीएसपी ने परजिनों से कहा बच्चों को जरुर पढ़ायें। आज के युग में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। डीएसपी श्री मित्रा ने बताया कि आज अंग्रेजी वर्ष का अंतिम दिन है। कल से नववर्ष का आगमन है। पुलिस वालों को बहुत कम मौका मिलता है। इसलिए आज समय निकालकर बच्चों के बीच आने का मौका मिला। बहुत अच्छा लगा। डीएसपी श्री मित्रा ने लोगों से अपील की है कि नये साल का जश्न मनायें लेकिन दूसरों को दिक्कत न हो ऐसे मनायें।परिवार संग मनायें। उन्होंने नव वर्ष की लोगों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन