संदीप पाण्डेय
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के खैरा, झरपो, भराजो, डहरभंगा, टाटीझरिया, बेडम, डूमर, धर्मपुर, पंचायत के कई गांवों में क्षेत्र वासियो ने अपने परिजनों के संग बहुत ही धूमधाम से वर्ष 2023 को हैप्पी न्यू ईयर एवं नया वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं को अपने सगे सबंधी मित्रगणों को आमने सामने फेसबुक वाट्सएप, मैसेंजर समेत अन्य शोसल मीडिया पर बधाइयां देते हुए देखा गया।
लोगों ने क्षेत्र के सिवाने नदी, सिझुआ झरना, कारीझरना बौधा डैम समेत अन्य पिकनिक स्पॉट में जाकर अपने परिजनों के संग पिकनिक सह वनभोज का लुत्फ उठा खुशी मनाते देखे गये। वहीं पिकनिक स्थल में बहुत ही हर्षोल्लास साथ डीजे साउंड के विभिन्न गानों पर नाचते थिरकते झूमते देखे गये।