टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित राज कुमार लकड़ा आज पलामू जोन के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, पलामू में पदभार ग्रहण किया और पलामू प्रमंडलवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
साथ ही पलामू प्रमंडलवासियों को आगे बढ़ने, सुखी, संपन्न रहने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जोनल आईजी ने बेहतर पुलिसिंग की बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में पुलिसिंग में बदलाव हो रहे हैं। साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है, इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रशिक्षण शिड्यूल के अनुसार अपने आप को परफॉर्म करें। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित कर पलामू प्रमंडल को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रखने पर बल दिया।