- महगामा में नववर्ष की खुशियां मातम में तब्दील
टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। गोड्डा के महगामा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार की अहले सुबह नवमी कक्षा के छात्र अमन कुमार की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गयी। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार ने बताया कि विद्यालय के अंदर स्थित एमपी हॉल में साल के समापन पर बच्चे टीवी देख रहे थे और जश्न के मूड में थे। तभी अमन बाथरूम गया और वहीं संभवतः बाथरूम में फिसल गया, जिसके बाद उसके सिर में चोट आयी और फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी।
बताया जाता है कि घटना के बाद स्कूल के छात्रों ने मामले की सूचना प्राचार्य कौशल कुमार को दी। उनके कहने के बाद फोन कर एंबुलेंस मंगाया गया और छात्र को महगामा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अमन कुमार की जांच कर मृत घोषित कर दिया।