Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खरसावां गोलीकांड की बरसी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शहीदों को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खरसावां गोलीकांड की बरसी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया शहीदों को नमन
विज्ञापन

टीम एबीएन, सरायकेला-खरसावां/ रांची। खरसावां गोलीकांड के शहीदों की वेदी पर संकल्प लेने की जरूरत है कि आदिवासी समाज पीछे न छूटे यह बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां शहीद दिवस के मौके पर शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि देते हुए कही। 1 जनवरी 1948 खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शहीद स्थल पर यात्रा करते पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि प्रतिवर्ष शहीद दिवस के पर लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचते हैं। बलिदान देख दुख तो होता है लेकिन आज शहीदों के प्रति जो सच्ची श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ता है उसे देख तसल्ली मिलती है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार, स्वास्थ्य, संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक होकर आज आदिवासी समाज आगे बढ़े तभी खरसावां की पावन धरती पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि हम दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में नये क्षितिज का निर्माण हो रहा, जिसमें आदिम जनजाति का भी विकास हो रहा है।

विज्ञापन