Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारुद और विस्फोटक बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारुद और विस्फोटक बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किये हैं। पुलिस ने ये तलाश मुठभेड़ के बाद शुरू की थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने लोहरदगा जिले के कोरगो जंगल से तलाश अभियान चलाया था। 

इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला बारुद और विस्फोटक बरामद किया। पुलिस ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जब्त हथियारों में 200 इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक इनसास राइफल, दो 303 राइफल, एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, एक भरी हुई देसी पिस्तौल के साथ मैगजीन, एक देसी आग्नेयास्त्र, 609 कारतूस, 10 डेटोनेटर और आठ खाली कारतूस शामिल हैं। भाकपा (माओवादी) के सब-जोनल कमांडर गोविंद बिरिजा ने इस बारें में जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की थी। 

पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के सबजोनल कमांडर गोविंद बिरिजा को 28 दिसंबर को कोरगो जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसमें बताया गया है कि मुठभेड़ में मारे गए एक सब-जोनल कमांडर की पहचान चंद्रभान पहान उर्फ सी बी पहान के रूप में हुई है। बिरिजा और पहान पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। 

इस मुठभेड़ के बाद लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने 28, 29 और 30 दिसंबर को जंगल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया था। इस दौरान विस्फोटक बरामद किए गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,259