Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : रिम्स के गेट नंबर दो के पास पलटी कार, बाल-बाल बचे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : रिम्स के गेट नंबर दो के पास पलटी कार, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स अस्पताल के गेट नंबर 2 के सामने एक चलती कार अचानक पलट गयी। जिस वजह से कुछ देर तक रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि कार के पलट जाने के बाद गाड़ी को ज्यादा क्षति नहीं हुई और कार में बैठे लोग भी बाल-बाल बच गये। 

सड़क दुर्घटना को लेकर लेकर मिली जानकारी के अनुसार रिम्स गेट नंबर 2 के सामने कार चालक को डायवर्जन की वजह से असमंजस हो गयी। इस वजह से वो कार की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसकी कार बीच सड़क ही पलट गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार सिडान मॉडल गाड़ी (जेएच 01 सीआर3091) 50 से 60 की गति में आ रही थी। इसी दौरान गाड़ी चालक ने रिम्स के पास हल्की मोड़ के सामने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गयी।

 इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कर दिया गया। साथ ही गाड़ी में बैठे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इधर, गाड़ी सीधी होने के बाद कार लेकर चालक चले गये। इस घटना के दौरान अच्छी बात यह है कि इस हादसे में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई।

विज्ञापन