टीम एबीएन, नीलाबंर पीतांबरपुर पलामू। नीलांबर पीतांबर प्रखंड के जैप 8 में शुक्रवार को सुबह एक आरक्षी जवान की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार आरक्षी मंटु रंजक की मौत ठंड लगने से हो गई है। जबकि परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से बिमार चल रहा था शुगर बिपी के मरीज था। मृतक पलामू जिला के लालगढ़ के रहने वाला है।
मृत्यु की खबर सुनकर मृतक के गांव से मृतक के पत्नी सुनीता देवी पिता जनेश्वर राम तथा मृतक के 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार तथा 9 वर्षीय अमित कुमार सहित कई परिजन जैप 8 मुख्यालय में पहुंचे। घटना स्थल पर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि मृतक जवान का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहां आरक्षी को शोक व्यक्त सलामी दी गई। पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री सतीश शुक्ला ने दु:ख व्यक्त करते कहा कि जवान मृत्यु से हम सभी काफी मर्माहत है।
परिजनों को हर तरह से सहयोग के लिए पुलिस मेंस एसोसिएशन उनके साथ है। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष राजन महतो,संजीव सचिव मनोज शर्मा, सिकंदर यादव,पंकज सिंह सहित कई लोग शोक संवेदना व्यक्त किया है।