Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : नये साल के जश्न को झारखंड तैयार

रांची : नये साल के जश्न को झारखंड तैयार
विज्ञापन
  • पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा लोगों का जनसैलाब

टीम एबीएन, रांची। नये साल के जश्न के रंग में राजधानी रांची पूरी तरह से रंगे नजर आ रहा है, जहां एक तरफ 31 दिसंबर की रात को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के तमाम होटल रेस्टोरेंट विशेष तैयारी कर रहे हैं। वहीं शहर के तमाम पिकनिक स्पॉट पाक डैम में भी पिकनिक मनाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बीते 2 सालों के बाद एक बार फिर नए साल के जश्न की रौनक राजधानी रांची में देखने को मिल रही है। 

रांची शहर की दिल की धड़कन कहे जाने वाली रेडिसन ब्लू होटल इस बार अपने यहां आये लोगों को 31 दिसंबर की रात को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारी कर रहा है।जहां बैली डांस के साथ-साथ डीजे नाइट और झारखंडी संस्कृति के व्यंजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। होटल प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से परिवारिक और कपास के लिए अलग-अलग तैयारी में जुटा हुआ है। 

इस बार रांची के तमाम होटल रेस्टोरेंट में अलग-अलग सिंगर के साथ-साथ विदेशी बार बाला भी अपने डांस में रांची के लोगों को घुमाते नजर आयेंगे और लोग 2022 की विदाई के साथ-साथ 2023 के आगमन के जश्न में डूब जायेंगे। जिस तरह 2022 खुशियों का साल गुजरा है उसी तरह खुशी से 2023 का आगमन लोग करेंगे। इसमें कोई कमी न रह जाए इसको लेकर रांची के तमाम होटल और रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। 

रांची के पार्क पिकनिक स्पॉट फॉल डैम की बात करें तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग चुकी है। जहां बच्चे हो या बड़े सभी लोग नए साल के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में इन जगहों पर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर खाना-पीना खाते, खेलकूद करते और मस्ती करते दिख रहे हैं। बीते 2 सालों के बाद एक बार फिर रांची के तमाम पिकनिक स्पॉट पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है और लोग इस जश्न को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग अपने बचपन की यादों को ताजा कर 2022 को विदाई और 2023 के आगमन की खुशी मनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,667