टीम एबीएन, पंडवा (पलामू)। प्रखंड के मुरमा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सिंह के पच्चासी वर्षीय मां शारदा देवी का निधन गुरुवार को उनके पैतृक गांव मुरमा में हो गया। वे अपने पिछे दो पुत्र व चार पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। इनका दाह संस्कार शुक्रवार को दस बजे सदाबह नदी तट पर किया जायेगा। मौके पूर्व उप प्रमुख विरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, कपिल देव सिंह, शेषनाथ सिंह, सुनील सिंह सहित दर्जनों लोग मुरमा पहूंच कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।