Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : फुरुका गांव के गोहाल में लगी आग, 30 हजार का नुकसान

इचाक : फुरुका गांव के गोहाल में लगी आग, 30 हजार का नुकसान
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड के फुरुका निवासी पंचायत समिति सदस्य कमली देवी पति छोटन प्रसाद मेहता के गोहाल में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आगजनी में छत के नीचे लकड़ियों के छज्जे के ऊपर रखा हुआ पुआल जलकर नष्ट हो गया। घटना गुरुवार की करीब साढ़े बजे शाम की है।

ग्रामीण जब घर से धुआं निकलते देखा, तो गांव वाले दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की। दो पंप सेट और टुलु पंप के सहारे पानी की बौछर से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस बीच घर में रखा सारा पुआल जल गया। इस घटना में 30,000 का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के वक्त गोहाल में मवेशी बंधे नहीं थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,635