Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिविर में चुने गये बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिलायेगा एनटीपीसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिविर में चुने गये बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिलायेगा एनटीपीसी
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजनाओं के तहत 15 दिवसीय शीतकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का समापन सफलतापूर्वक हुआ। मौके पर परियोजना मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव एवं जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। सीजीएम शिवम श्रीवास्तव ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप कड़ी मेहनत और परिश्रम करें तभी आप सफलता की सीढ़ियों को चढ़ पायेंगे। 

उन्होंने बच्चों को पुन: याद दिलाया कि आपको जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर से होकर ओलंपिक तक जाना है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी ने प्रथम स्थान, ज्योति रानी एवं गायत्री कुमारी ने द्वितीय स्थान, रंजना और अनंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह तीरंदाजी प्रतियोगिता में लड़कियों की श्रेणी में सुहानी, गायत्री और सुनीता कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वही लड़कों की कैटेगरी में गोविंद कुमार, बादल कुमार एवं राम चरण रजक पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 

बताते चलें कि एनटीपीसी ने 14 से 28 दिसंबर तक तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद 12 बच्चों को आगे भी प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। बच्चों को आगे भी प्रशिक्षित कोच के माध्यम से ट्रेनिंग दिलायी जायेगी। इस खुशनुमा माहौल में इन बच्चों के चेहरों पर एक नई उमंग और उत्साह बखूबी देखी जा सकती थी। आशा है ये बच्चे आगे चलकर अपने मां-बाप और देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,953