Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया में सोहराय मिलन समारोह मनाने का निर्णय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया में सोहराय मिलन समारोह मनाने का निर्णय
विज्ञापन
  • दुधमटिया में सिदो-कान्हू संथाल समिति ने की बैठक 

टीम एबीएन, टाटीझरिया। सिदो-कान्हू संथाल समिति की बैठक दूधमटिया वन परिसर में गुरुवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता अशोक किस्कू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 5 जनवरी को दूधमटिया वन परिसर में प्रखंडस्तरीय सोहराय मिलन समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में उपस्थित हरिलाल मांझी, बिनोद हेंब्रम, अनिल बास्के, डेगलाल बेसरा, अनिल मूर्मू, बुधन सोरेन, छोटन टुडू, राधेश्याम हेंब्रम, किसुन मरांडी, नरेश हांसदा, अशोक बेसरा, सुरेंद्र किस्कू, साहेबराम मुर्मू, मुनुराम मुर्मू, अशोक मुर्मू, सुरेश मुर्मू, गणेश मुर्मू ने कहा कि तमाम आदिवासियों को एकजुट रहने की जरूरत है। जिससे हम सभी के अधिकार और सम्मान की रक्षा हो सके। सोहराय मिलन समारोह का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कृति, परंपरा को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,621