Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : नये साल के स्वागत के खुमार में डूबे प्रखंड-अंचल कर्मी, कार्यालय में छाया सन्नाटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : नये साल के स्वागत के खुमार में डूबे प्रखंड-अंचल कर्मी, कार्यालय में छाया सन्नाटा
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड व अंचल कार्यालय में आजकल सन्नाटा नजर आ रहा है । आम लोगों की भी आवाजाही कम हो गई है। प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी नये साल की स्वागत की तैयारियों में लग गये हैं। यहां के कई कर्मी छुट्टी लेकर परिवार के साथ घूमने  निकल गये हैं। आम दिनों की तरह ग्रामीणों की भी आवाजाही बेहद कम हो रही है। 

अंचलाधिकारी नीतू कुमारी आठ दिन की छुट्टी पर है साथ ही कुछ कर्मी में छुट्टी लेकर परिवार व बच्चों के साथ घूमने का मजा ले रहे हैं। अपना काम कराने आये कुछ ग्रामीणों का कहना था कि कर्मी अपने टेबल पर नहीं मिलते है लगता है अब नए वर्ष में ही सबसे भेंट होगी और उसके बाद ही उनका काम होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,965