Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : जलसा कार्यक्रम में मजेदार दकरीरों का लोगों ने लिया आनंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : जलसा कार्यक्रम में मजेदार दकरीरों का लोगों ने लिया आनंद
विज्ञापन
  • दो युवकों को दी गयी मौलाना की डिग्री 
  • शिक्षा से बेहतर कोई इल्म नहीं : मो क्यूम 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड के भंडारो पंचायत के अलगडीहा में जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान अलगडीहा निवासी होनहार मौलाना हसमत पिता अनवर अली एवं मौलाना महताब आलम पिता अब्दुल कैयूम ने अपनी पढ़ाई कर अल्जमातुल असरफिया मुबारक आजमगढ़ उतर प्रदेश से दोनो मौलाना का डिग्री प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में दस्तरबंदी हूआ जिसके खुशी में 28 दिसंबर रात्रि में जलसा कार्यक्रम किया गया। 

मुफ्ती मुजाहिद साहब के सदरती में जलसा किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में मुफ्ती जुबेर डाल्टन गंज, मौलाना अनवर, असगर गायवी, मुफ्ती समीर, नाथ खां शायरी में साजिद राजा शाहिद, कारी मिन्हाज हाफिज तायब, हसन रजा, जसीम अहमद आदि उपस्थित रहें। आलोशोर में तोसिफ मिसवाही जलसा में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक महाकल्याण समिति के विधान सभा अध्यक्ष मो कयूम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जमीरउद्दीन, सफीक उर्फ पापू खान मौजूद थे। 

अल्पसंख्यक महाकल्याण समिति अध्यक्ष मो क्यूम ने इल्म बेदरी के लिए कहा की आज के दौर में शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना आप कुछ नही कर सकते है, इसलिए हर हाल में बच्चों को बेहतर तालीम दें। मौके पर मुख्तार अली हाजी साजिद, रियाज अंसारी, कलीम साहब आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,649