Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मासूम समेत परिवार के 4 लोगों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला

मासूम समेत परिवार के 4 लोगों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन
चाईबासा। एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्‍हाड़ी से काटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई। मृतकों में एक छह साल का बच्‍चा भी शामिल है। खबर फैलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। तब सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्‍जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। इस जघन्‍य हत्‍याकांड को पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में अंजाम दिया गया। घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर परिवार के सभी सदस्‍यों का शव देखा। खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव में हहाकार मच गया। मृतकों की पहचान केनपोसी गांव निवासी ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) और भाई गोबरो खंडाईत (22) के रूप में हुई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जमीन विवाद में हत्‍याकांड को अंजाम दिये जाने की बात छनकर सामने आ रही है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,472