टीम एबीएन, हजारीबाग। भारत माला परियोजना के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा आज कटकमदाग प्रखण्ड मुख्यालय में पर्यावरण मंजूरी के संबंध में जो हजारीबाग जिला के अंतर्गत परियोजना का हिस्सा हो, इसे लेकर आज लोक सुनवाई हुई।
भारतमाला परियोजना के तहत झारखण्ड राज्य में वाराणसी से कोलकाता 4/6 लेंन ग्रीन फील्ड एक्सेस कण्ट्रोल एक्सप्रेसवे के विकास के संबंध में पैकेज IV किमी 184+400 से किमी 375+600 तक की पर्यावरण मंजूरी के संबंध में हज़ारीबाग़ जिला के अंतर्गत परियोजना का हिस्सा CH.268.800 से 315.300 तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सड़क की प्रस्तावित लंबाई 46.5 किमी ( ग्राम बेंदी से ग्राम सेनगढ़ा तक ) बनाया जायेगा जिसके लिए आज लोक सुनवाई कटकमदाग प्रखण्ड कार्यालय में सम्पन्न हुई ।
अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना तथा जनता की जिज्ञासा दूर की अधिकारियों ने बताया कि जो लोग विस्थापित होंगे उन्हें सिर्फ मुआवजा दिया जाएगा पुनर्वास की कोई योजना नहीं है पर्यावरण पर प्रभाव न पड़े इस हेतु व्यापक योजना सरकार ने बनाई है । भू अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार ने जनता के सुझावों की सराहना करते हुए कहा हैं कि आपके सुझावों पर सरकार निश्चित विचार करेगी।