टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के बरगडडा गांव में दहेज हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पिंटू यादव उर्फ पिंटू कुमार और अनीता देवी पति उमेश यादव के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।
इस संबंध में कटकमसांडी थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि दो फरार अभियुक्त पर कटकमसांडी कांड संख्या 189/21 के तहत दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। दर्ज प्राथमिकी में पिंटू यादव पिंटू कुमार और अनीता देवी का भी नाम शामिल है। घटना के बाद से दोनों अभियुक्त खराब चल रहे थे।