टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। लर्न इंडिया स्कूल के फाउंडर एंड सीईओ मुकेश प्रसाद ने यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा में पूरे भारत में 6 रैंक लाने वाले अंकित कुमार पाण्डेय को बुधवार को स्कूल प्रांगण में बुके देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मुकेश प्रसाद ने कहा कि अंकित कुमार पांडेय ने दारू प्रखंड के साथ-साथ पूरे हजारीबाग जिला को देश भर में नाम रोशन किया है।
लर्न इंडिया स्कूल के हेड सरस्वती कुमारी ने कहा अंकित कुमार दारू प्रखंड में प्रत्येक विद्यार्थी का आदर्श बन गए है सभी विद्यार्थी अंकित कुमार पांडेय जैसा बनना चाहते हैं। अंकित कुमार पांडे ने लर्न इंडिया स्कूल के बच्चों से बात की और प्रतियोगी परीक्षा के बारे में बताये और उज्जवल भविष्य कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल की शिक्षिका सुमन कुमारी ,पम्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी, शगुफ्ता प्रवीण, अधिवक्ता किशोरी मोहन प्रसाद आदि उपस्थित थे।