Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आईलेक्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कोलकाता में कर रहे शैक्षणिक भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईलेक्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कोलकाता में कर रहे शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन
  • शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों बौद्धिक विकास की होती है: शैलेश कुमार

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। पंचमाधव स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों छुटियों के दौरान शैक्षणिक भ्रमण पर कोलकाता जैसे महानगर की स्थिति से अवगत हुए।बताते चलें कि आईलेक्स पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए छुट्टियों के दौरान कई ऐतिहासिक जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया है। जिसके प्रथम चरण में बच्चे राजगीर नालंदा जाकर वहां के भौगोलिक व ऐतिहासिक स्थिति से अवगत किया गया। दूसरे चरण में बच्चों को कोलकाता ले जाया गया। 

विद्यालय में अध्ययनरत 45 बच्चों की टीम विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार एवं अन्य शिक्षकों की देखरेख में बरही से कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बीच में दुगार्पुर में स्थित एनआईटी दुगार्पुर का भी भ्रमण बच्चों ने किया। बच्चे रात 9 बजे कोलकाता पहुंचे। 27 दिसंबर को बच्चे कोलकाता भ्रमण के लिए निकले। जहां सबसे पहले बच्चे हावड़ा ब्रिज एवं बिरला मंदिर गये, जहां उन्होंने राधा कृष्ण की प्रतिमा का दर्शन किया। साथ ही गंगा नदी के तट पर भी उन्होंने भ्रमण किया। 

इसके पश्चात बच्चे ईडन गार्डन देखते हुए विक्टोरिया मेमोरियल गये, विक्टोरिया मेमोरियल में बच्चों ने वहां स्थित म्यूजियम पार्क आदि का भरपूर लुफ्त उठाया। बच्चों ने वहां जमकर फोटोग्राफी भी की। बच्चों को साइंस सिटी ले जाया गया, जो विज्ञान प्रेमियों के साथ साथ भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए भी कोलकाता का एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिंदु है। बता दे कि साइंस सिटी विज्ञान और मनोरंजन के साथ शिक्षा का एक आदर्श मिश्रण है। डायनमोशन हॉल, अर्थ एक्सपलोरेशन हॉल, स्पेस ओडीसी, मैरिटाइम सेंटर, साइंस पार्क, एक्सपलोरेशन हॉल बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे, बच्चों ने यहां साइंस से जुड़ी बहुत सारी बातों का अध्ययन किया। 

विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन से बच्चों में ज्ञान का विकास होता है तथा उनकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है। पढ़ाई किताब कॉपी के द्वारा नहीं बल्कि व्यवहारिक ज्ञान के द्वारा कराई जाती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत भ्रमण आवश्यक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,200