- यूं ही बदनाम है भगहर, कई गांव तो उससे भी आगे निकले...
- प्रशासन के द्वारा लगातार छापामारी में मिल रहे अवैध देशी शराब की भट्ठियां
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण पुलिस ने लगातार अवैध कारोबारियों पर प्रहार कर उनकी जान हलक में ला दिया है। रविवार को जहां 75 एकड़ में लगा अफीम को नष्ट किया गया वही मंगलवार को ककरौला में लगभग 4 हजार लीटर महुवा शराब को नष्ट किया गया। मामला यहीं नही रुका और बुधवार को मध्यगोपाली में इससे भी ज्यादा करीब 5 हजार लीटर महुवा शराब को नष्ट किया गया। चौपारण थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर के सफल नेतृत्व में अवैध कारोबारियों पर लगातार पड़ रहे बाउंसर से उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे शॉर्ट खेला जाय या फिर हिट विकेट हो कर मैदान छोड़ दिया जाय।
चौपारण के अहरी और चोरदाहा जंगल से डेढ़ लाख का शराब बरामद, 3 पर मामला दर्ज
हजारीबाग एसपी के निर्देश पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और राजू नयन सिंह के नेतृत्व में चौपारण थाना के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र अहरी जंगल और चोरदाहा जंगल से अवैध विदेशी शराब 15 पेटी उत्पाद विभाग ने जब्त किया। राजू नयन सिंह ने बताया कि शराब की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये की बताई जा रही है। शराब माफिया राहुल केसरी, अरबिंद केसरी और सकलदेव पासवान उर्फ सकला पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि नए साल 2023 को लेकर शराब माफिया ने चौपारण से बिहार भेजने के फिराक में जुटे थे कि इसी बीच उत्पात विभाग को खबर लग गई और उक्त कार्रवाई की गई।