- पर्यटन को बढ़ावा देने को जिला प्रशासन हमेशा तत्पर : आदित्य रंजन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा कई कार्य किए गए हैं एवं किये जा रहे हैं, इसी क्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिलेवासियों व जिले में बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोडरमा दर्शन करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मिनी बस सेवा की शुरुआत की है। आज इसी कड़ी में झुमरीतिलैया स्थित महाराणा प्रताप चौक से उपायुक्त श्री आदित्य रंजन एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, गोपनीय प्रभारी श्री जयपाल सोय, जिला पर्यटन पदाधिकारी कैलाश राम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं जिला पर्यटन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिलेवासियों को मिनी बस से कोडरमा के पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, यह बस प्रत्येक दिन प्रातः 9 बजे महाराणा प्रताप चौक से खुलेगी और पर्यटकों को वृंदाहा फॉल, महर्षि कर्दम पार्क, ध्वजाधारी धाम, चंचलानी धाम और फिर तिलैया डैम लेकर जायेगी।
इस दौरान पर्यटकों को नास्ता, खाना के अलावा बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। इसके अतिरिक्त जिला पर्यटन पदाधिकारी ने बताया कि बुकिंग हेतु पर्यटन विभाग कोडरमा द्वारा जारी किये गये नम्बर- 9693284071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।