टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर देखा जा रहा है। मामला रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र का है। जहां दिनदहाड़े दो अपराधी एक व्यक्ति से न सिर्फ अपराधी मार पीट कर अपहरण का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस ने बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दो अपराधी एक व्यक्ति से न सिर्फ अपराधी मार पीट कर रहे थे, बल्कि पिस्टल की नोक पर अपने हुंडई कार में बलपूर्वक बैठाने की कोशिश भी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन दोनों अपराधियों को धर दबोचा लिया। इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल तीन जिंदा कारतूस दो मोबाइल और एक हुंडई कार पुलिस ने बरामद किया है।
दो बदमशा हथियार के बल पर एक युवक का अपहरण कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से गिरफ्तार एक व्यक्ति का नाम रहमान खान है और इसके पास लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है। दूसरा अपराधी का नाम रघुनाथ करमाली और तीसरा व्यक्ति बटेश्वर करमाली है। तीनों जिले के भदानी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों अपराधियों को पुलिस भुरकुंडा थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।