टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा नवडीहा स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में 27 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी गौतम कुमार, विशिष्ट अतिथि एसआई विकास कुमार और स्थानीय मुखिया इंद्रदेव उरांव ने बेडमिंटन खेल कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर थाना प्रभारी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरुरी है। स्कूल के निदेशक वैधनाथ कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बेडमिंटन, क्रिकेट, खोखो, कैरम, चेस, एथलेटिक्स, साइकल रेस आदि खेलों का आयोजन होगा। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में बबीता पाण्डेय, रमेश शर्मा, मनोज कुमार, रामलाल, काजल, महिमा, प्रकृति, सिमंस, रेखा आदि उपस्थित थे।