टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के 16 प्रखंडों के नवनियुक्त योग शिक्षकों ने हजारीबाग सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह व आयुष विभाग के पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी से शिष्टाचार भेंट बूके व गुलदस्ता देकर सामूहिक रुप से किया गया। साथ ही योग शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से रुबरु करवाया।
सिविल सर्जन ने हर सम्भव मदद करने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि सभी योग शिक्षक अपने-अपने सेंटर में नियमित योग करायें। ताकि क्षेत्र के लोग योग का समुचित लाभ ले सके। वहीं योग शिक्षकों की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही गई। श्री सिंह ने कहा कि योग आज के समय में हम सभी को करने की जरूरत है। ताकि लोग निरोग रह सके।
इस अवसर पर योग शिक्षक जिला संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव अमर कुमार राणा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार दास, मीडिया प्रभारी किशुन कुमार दास, खुशबू कुमारी, सुरेंद्र राम, अंशु कुमार, अजय कुमार दांगी, सुमित्रा कुमारी, शक्ति देवी, वर्षा डे सहित कई योग शिक्षक व शिक्षिका शामिल थे।