टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के डुमर निवासी 40 वर्षीय कुंजो राम पिता स्व कैला राम की मौत बैंगलोर में शनिवार को हो गई। मौत की वजह किडनी खराब व पैर में जख्म बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुंजो राम छह वर्ष पूर्व काम के लिए बैंगलोर गया था। वहां वह सेट्रिंग में लैबर का काम करता था।
रविवार की रात वह खाना खाकर बाथरूम गया था। वही वह अचानक गिर पड़ा वहां के लोगो ने उसे रात भर उसके रूम में रखा रविवार को उसे बैंगलोर का अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
घरवालों ने बताया कि वहां बात हुई है शव को लाने की प्रक्रिया की जा रही है। कुंजो राम पिछले सात वर्षो से वहां काम करते आ रहा था। पिछली बार 6 वर्ष पूर्व वह बैंगलोर गया था। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा दीपक राम (19), विशाल राम (10), व बेटी सपना कुमारी (8) को छोड़ गया।