Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : अदाणी फाउंडेशन ने 60 टीबी रोगियों को दिया पोषण आहार किट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : अदाणी फाउंडेशन ने 60 टीबी रोगियों को दिया पोषण आहार किट
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत 60 यक्ष्मा रोगियों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस वितरण समारोह में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दुबे ने सभी लाभार्थियों के बीच पोषक किट का वितरण करते हुए इसका सदुपयोग करने का आग्रह किया। 

साथ ही इसकी जानकारी अन्य जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचाने की अपील की ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ बीएम प्रसाद ने अदाणी फाउंडेशन का आभार जताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग करने का आग्रह किया। पोषण किट में हॉर्लिक्स, च्यवनप्राश, सरसों तेल, चना, गुड, अरहर और मूंग की दाल शामिल था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,966