Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित पेप्सी ग्राउंड के नजदीक पेड से लटका हुआ रितिक मुंडा का शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। वह नामकुम का पेप्सी ग्राउंड के समीप का ही रहने वाला है। 

सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते हुए शव को देखकर इस मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,534