Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झुमरी तिलैया : स्वीफ्ट डिजायर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झुमरी तिलैया : स्वीफ्ट डिजायर और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। तिलैया थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप मंगलवार की सुबह स्विफ्ट डिजायर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान मो सोहैल (18) और आरिस (18) दोनों जलवाबाद के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी बाइक से तिलैया से कोडरमा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक के समीप एक कार के जोरदार टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज जोरदार थी और घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुटे। युवकों को आसपास के लोगों ने 108 के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने इलाज कर मो आरिस को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। 

इधर, घटना के बाद कार में तोड़फोड़ भी की गई जबकि कुछ लोग कार को कोडरमा लाना चाहते थे। पुलिस ने वहां पहुंच कर स्थिति को काबू में किया।

विज्ञापन