Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कैबिनेट मंत्री पारस से मिलीं इंदिरा कुमारी, गिनायी समस्याएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कैबिनेट मंत्री पारस से मिलीं इंदिरा कुमारी, गिनायी समस्याएं
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) सह भारतीय शोषित सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदिरा कुमारी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस से शिष्टाचार मुलाकात की। वहां उन्होंने बिहार-झारखंड में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपने विचार रखे। 

उन्होंने मंत्री को समस्याएं गिनाते हुए कहा कि बिहार इन दिनों पूरे देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। सुशासन की सरकार कहे जाने वाले इस प्रदेश के मुखिया अब दुशासन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इन दिनों उनकी बोलचाल की भाषा बिल्कुल बदली सी नजर आ रही है। मौत पर राजनीति कर वे सत्ता में बने रहना चाहते हैं, जो सरासर गलत है। इंदिरा ने मंत्री श्री पारस को संगठन की बातों से भी अवगत कराया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,782